फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए हौसलों से लैस हैं ये बेटियां

Sat, 05 Jan 2019 12:23 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
सेंट्रल एकेडमी में 'अमर उजाला' की तरफ से आयोजित अपराजिता अभियान में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत शुक्रवार को भी आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सेंट्रल एकेडमी में हुआ। शिविर में ताइक्वांडो एक्सपर्ट विशाल, माधुरी यादव और शिवम ने दो दिन चले शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की आसान तकनीक सिखाई। छात्राओं ने इसे आजमाया, परखा और कहा कि अब वे नए हौसलों से लैस हैं।

विज्ञापन


कोच माधुरी यादव ने छात्राओं को बताया कि छेड़छाड़ जैसे मामलों में डरने से अराजकतत्वों के हौसले बढ़ जाते हैं। यदि डटकर सामना किया जाए तो वे दोबारा ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे। उन्होंने मनचलों से हाथ छुड़ाने, पंच, घुटना या फिर कोहनी से मुंह और सीने पर जोरदार वार करने के तरीके बताए। कोच विशाल और शिवम ने दोनों हाथ, गला या पीछे से पकड़ लेने की स्थिति में खुद को कैसे छुड़ाना है, इसकी जानकारी दी। इसके लिए मार्शल आर्ट के तरीके सिखाए।

महिला सम्मान की शपथ

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दौरान सेंट्रल एकेडमी की प्रधानाचार्य राधा चड्ढा ने शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ-साथ छात्राओं को महिला गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई। सभी ने ‘अपराजिता’ से दूसरों को भी जोड़ने का संकल्प लिया। इसकी शुरूआत अपने परिवार और रिश्तेदारों से करने की बात दोहराई।

इनका सहयोग खास

शिविर के आयोजन में सेंट्रल एकेडमी के निदेशक सृंजय मिश्रा, असिस्टेंट डायरेक्टर अमन मिश्रा, प्रधानाचार्य राधा चड्ढा के साथ शिक्षक राकेश मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, राजपति पांडेय, गीता सिंह, मधु वर्मा, वीना त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, विनोद जायसवाल, सुब्रता श्रीवास्तव, विनय सिंह, मुजफ्फर हुसैन, मयंक त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें