गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद पॉलिथीन के खिलाफ फिर छापामारी शुरू कर दी गई। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अजीत सिंह के नेतृत्व में नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने साहबगंज मंडी स्थित शक्ति ट्रेडर्स नामक फर्म के गोदाम पर छापा मारा। वहां से करीब चार बोरी प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्माकोल से बनी सामग्री मिली।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि माल जब्त कर निगम को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही संबंधित फर्म के मालिक अजय गोयल से 25 हजार रुपये क ा जुर्माना वसूला गया है। इसी तरह तीन और दुकानों पर पॉलिथीन का इस्तेमाल होता पाया गया। उनसे छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कहा कि पॉलिथीन के खिलाफ छापामारी निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रेम चंद्र मौर्य भी मौजूद रहे।