गोरखपुर। पॉलिटेक्निक छात्र इस बार सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद नए साल का जश्न घरवालों के साथ मना सकेंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पहली बार सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर से पहले खत्म करने का प्लान तैयार करते हुए शेड्यूल को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक सेमेस्टर परीक्षाएं इस बार आठ दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं 18 दिसंबर तक चलेगी। इससे पहले 20 नवंबर से प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी।
पॉलिटेक्निक के जेडी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब परीक्षाएं जनवरी तक नहीं जाएंगी। अभी तक छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाओं के चलते नववर्ष में घर नहीं जा पाते थे, इस वजह से नए साल का समय हॉस्टल में ही बीत रहा था, लेकिन इस बार शेड्यूल पहले ही जारी कर तैयारी कर ली गई है।
निजी संस्थाओं में लगेंगे सरकारी शिक्षक
सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि निजी संस्थानों प्रैक्टिकल की जिम्मेदारी सरकारी शिक्षकों को दी जाएगी। शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं।