फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 से अधिक अफसर करेंगे मूर्ति विसर्जन की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
70 से अधिक अधिकारी करेंगे विसर्जन की निगरानी
विज्ञापन

प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए राजघाट में तीन समेत पांच कृत्रिम तालाब बने
चार सुपर जोनल, 15 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर तथा आसपास स्थापित प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। बिना डीएम की पूर्व अनुमति के कोई अधिकारी जिला नहीं छोड़ सकेगा।
विज्ञापन

जिले में 2918 प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इनमें 1500 प्रतिमाएं शहर में हैं। उनके विसर्जन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने पांच कृत्रिम तालाब बनवाए हैं। इनमें राजघाट में तीन और डोमिनगढ़ तथा महेसरा में एक-एक तालाब है। विसर्जन मार्ग और स्थल की निगरानी के लिए 70 से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम स्तर के चार अधिकारी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किए गए हैं। 15 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। उनके अलावा 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। राजघाट पर विसर्जन की जिम्मेदारी अपर नगर मजिस्ट्रेट(एसीएम) गौरव श्रीवास्तव को दी गई है। उनके साथ करीब 15 अफसर लगाए गए हैं, जो शिफ्टवार तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें