फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एलईडी से रोशन होंगी जीडीए की कालोनियां

Fri, 10 Aug 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
led bulb - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कालोनियां अब एलईडी लाइटों से रोशन होंगी। प्राधिकरण ने इसके लिए एनर्जी एफि शिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से करार किया है। जीडीए की तारामंडल रोड स्थित कालोनियों में 1200 स्ट्रीट लाइटों की जगह जल्द ही एलईडी लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे जीडीए को बिजली बिल के तौर पर लाखों रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन


तारामंडल क्षेत्र के जीडीए की दर्जन भर कालोनियों के खंभों पर सोडियम लाइट लगी है। वर्तमान में स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने के लिए जीडीए को करीब 60 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ऊ र्जा की बचत और बेहतर रोशनी के लिए उपाध्यक्ष अमित सिंह बंसल की पहल पर प्राधिकरण ने भारत सरकार की संस्था ईईएसएल के साथ करार किया है। कालोनी के प्रमुख मार्गों पर 90 वॉट और भीतर की सड़कों पर 35 वॉट की एलईडी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें