फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अगस्त को जर ला मुख्यालय पर प्रभातफेरी निकालेगा भाजयुमो

विज्ञापन
विज्ञापन
17 को जिला मुख्यालय पर प्रभातफेरी निकालेगा भाजयुमो
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो की बैठक संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 17 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा केे नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि 17 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें से महराजगंज की रैली जोरदार होगी। भाजयुमो राष्ट्र सेवा की सोच रखता है। कहा कि 2019 में होे वाले लोकसभा चुनाव में भाजयुमो की भूमिका अहम रहेगी। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह संयोजक संतोष जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक शुरू होने से पहले पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ई. विवेक कुमार गुप्त ने किया। बैठक में जिला संयोजक दिनेश जायसवाल, परशुराम जायसवाल, सिनोद कुमार , राजेश यादव, अभय नंदन पटेल, प्रमोद चौरसिया, गगन पांडेय, शिवेंद्र , रिंकू तिवारी, गौरव जायसवाल, गोविंद कुमार, मुद्रिका, शिवम, रविकुमार, राजेश्वर त्रिपाठी, नवीन सोनकर, विक्की अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें