फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त तक मांगा क्रय केंद्रों का प्रस्ताव, धान खरीद की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद की तैयारी शुरू
विज्ञापन

क्रय केंद्र बनाने के लिए 15 तक मांगे गए प्रस्ताव
शासन ने धान खरीद को लेकर निर्धारित किया कार्यक्रम की समय सारिणी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। समर्थन मूल्य योजना के तहत शासन स्तर से धान खरीद के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए निर्धारित कार्यों को पूरा कराने को समय सारिणी भी तय कर दी गई है। इसी क्रम में जहां किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है, वहीं जिलाधिकारी ने 15 अगस्त तक धान की खरीद करने वाली एजेंसियों से क्रय केंद्रों का प्रस्ताव भी भेजने को कहा है। धान खरीद एक नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शासन स्तर से मिले दिशानिर्देश के मुताबिक 30 अगस्त तक जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्रों की सूची तैयार करा ली जाएगी। डीएम की तरफ से 15 सितंबर तक परिवहन दरों का निर्धारण भी कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही क्रय केंद्रों पर कंप्यूटर, लैपटॉप आदि की व्यवस्था भी कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। क्रय केंद्रों पर अन्य व्यवस्था भी कराई जानी है। इसके बाद 15 अक्टूबर तक धान के पैदावार का आंकलन, उपलब्धता व सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई है। इससे पहले 15 सिंतबर व 15 अक्टूबर के बीच राइस मिलों का संबद्धीकरण, अनुबंध व बैंक गारंटी आदि का काम भी पूरा करा लिया जाएगा। धान खरीद के लिए जिले को मिले लक्ष्य को देखते हुए चावल के भंडारण की व्यवस्था भी की जानी है। इसी अवधि के बीच कांटा व बाट का भी मरम्मत व सत्यापन करा लेना है। इसके साथ ही 20 अक्टूबर तक मास्टर डाटा में आवश्यक सूचनाएं फीड कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। धान खरीद से पहले सभी केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाना है। धान खरीद पहली नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें