गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र 2017-18 की परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले 15 केंद्रों में सबसे ज्यादा नौ देवरिया के हैं। इसके अलावा गोरखपुर और कुशीनगर जिले के तीन-तीन कॉलेजों पर आरोप सिद्ध हुआ है। सभी को काली सूची में डाल दिया गया है।
पिछले दिनों यूनिवर्सिटी परीक्षा समिति की बैठक में 23 प्रश्नपत्रों की परीक्षा में नकल कराने का मामला सही मिला। इससे संबंधित 20 कॉलेजों की परीक्षा 15 केंद्रों पर कराई गई थी। अब केंद्रों को काली सूची में डालने के साथ ही करीब तीन हजार विद्यार्थियों के 30-30 फीसदी मार्क्स काटे गए हैं।
इन्हें डाला गया काली सूची में
भैरव प्रसाद मौर्य स्मारक महिला महाविद्यालय विशुनपुरा-पिपरासंडी, जानकी देवी डिग्री कॉलेज भेड़सा-खजनी, सरस्वती देवी स्मारक कन्या महाविद्यालय-भौरिहवां (सभी गोरखपुर), एसडी मेमोरियल महाविद्यालय-नौतन, मां फुलपति देवी महिला महाविद्यालय-डुमरी रामपुर कारखाना, सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायन महाविद्यालय-भरहे चौरा भटनी, दिनेशचंद गीता महाविद्यालय-बरूआडीह बैकुंठपुर, रमेशचंद राव महाविद्यालय-रामपुर, राम राय पीजी कॉलेज-बनकटा, सीता देवी महाविद्यालय-भटनी, डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय-मालीवारी शाहपुर एवं जय शंकर कलावती देवी महिला महाविद्यालय-सल्लहपुर भटनी (सभी देवरिया), ब्रदी नारायण महाविद्यालय-गायघाट पड़रौना, विश्वनाथ सरस्वती महिला महाविद्यालय-दुदही, श्री राम अवध निषाद महाविद्यालय-खोटही (सभी कुशीनगर)