फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिखाई बहादुरी- लूट का प्रयास कर रहे बदमाशों से भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्स में लगाएं
विज्ञापन


जांबाज महिला को सलाम, अकेले भारी पड़ी दो बदमाशों पर
खोराबार में लूट की कोशिश कर रहे बदमाशों से भिड़ गईं डाली
लूट में नाकाम बदमाश पकड़े जाने के डर से बाइक छोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार (गोरखपुर)। इलाके की एक महिला ने अपने साहस से न सिर्फ बाइक सवार दो बदमाशों के लूट के मंसूबे विफल कर दिए बल्कि एक को पकड़ भी लिया लेकिन इसके पहले कि लोग पहुंचते या पुलिस आ पाती, बदमाश महिला को धक्का देकर अपने साथी को छुड़ा ले गया। हालांकि पकड़े जाने के डर से बदमाशों को अपनी बाइक छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस उसे कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की शाम उस वक्त की है जब खोराबार के भगवानपुर गायघाट निवासी दिलीप की पत्नी डाली अपनी दादी के साथ डंागीपार स्थित पकवा बाजार गई थीं। सब्जी खरीदकर लौटते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने डाली को रोककर पर्स और मोबाइल लूटने की कोशिश की, लेकिन डाली भी साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। उन्होंने न सिर्फ पर्स और मोबाइल बदमाश से छीन लिया बल्कि एक बदमाश का हाथ पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्हें नजदीक आता देख दूसरे बदमाश ने महिला को धक्का देकर साथी का हाथ छुड़ा लिया। पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाश हड़बड़ी में बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले। उधर, मंगलवार की सुबह महिला के पति ने खोराबार थाने में तहरीर दी है। प्रभारी एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। क्षेत्र के लोग डाली के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें