फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातमी जुलूस निकाल कर हजरत अली की शहादत को याद किया

Tue, 05 Jun 2018 02:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकाला।
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर के शिया समुदाय ने 19 रमजान पर सोमवार की रात इमामबाड़ा आगा साहेबान से मातमी जुलूस निकालकर हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

ईशा की नमाज के बाद गीता प्रेस रोड स्थित इमामबाड़ा आगा साहेबान से आगा मुख्तार हुसैन की जानिब से निकले इस कदीमी ताबूत व मातमी जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। जुलूस के दौरान नौहाख्वानी व सीनाजनी के दौरान सभी की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन


सभी ने पैगम्बर मोहम्मद के दामाद तथा मुसलमानों के खलीफा हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत को याद किया। जुलूस लाल डिग्गी चौराहा, सौदागर मुहल्ला होता हुआ बसंतपुर मुतनाजा स्थित आगा शानदार हुसैन उर्फ पैगाम अली के निवास पर जाकर समाप्त हुआ। यहां मजलिस हुई जिसे शिया जामा मस्जिद के मौलाना शबीह आजमी ने संबोधित किया। सिब्ते हसन रिजवी ने बताया कि पांच जून को रात 9 बजे मियां बाजार पूरब फाटक स्थित हैदर रजा मरहूम के निवास से मातमी जुलूस निकलेगा जो इमामबाड़ा आगा साहेबान तक जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से सिब्ते हसन रिजवी, आगा शानदार हुसैन उर्फ पैगाम अली, मुहम्मद मेंहदी एडवोकेट, एजाज रिजवी, नसीम सुबही, तालिब रिजवी, एलिया जाफरी, आगा मेंहदी, मिर्जा अली, विक्की, हुसैन, सोनू, रफत हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें