फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिक्स और मैथ के सवालों में फंसे

Mon, 21 May 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
जेईई एडवांस की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी।
विज्ञापन
गोरखपुर। देश के अलग-अलग आईआईटी में दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का पेपर पिछले साल की अपेक्षा थोड़ा कठिन रहा। वहीं ऑनलाइन परीक्षा से तालमेल बिठाने में भी अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। अभ्यर्थियों ने बताया कि पहले पेपर में फिजिक्स और दूसरे पेपर में मैथ के सवालों ने उन्हें काफी परेशान किया। केमिस्ट्री का पेपर पिछली बार की तरह राहत देने वाला रहा।
विज्ञापन


जेईई एडवांस का पेपर रविवार को ंशहर के सात केंद्रों पर हुआ। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए 1364 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जेईई एडवांस में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देश के प्रतिष्ठित 23 आईटीआई में दाखिला लेना का मौका मिलेगा। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि मैथ और फिजिक्स का पेपर कठिन था। मैथ में कैलकुलस, अलजेब्रा और प्रोबेबिलिटी से जुड़े सवाल काफी पेचीदा थे, उन्हें काफी घूमाकर पूछा गया था। इन्हें हल करने में काफी समय बर्बाद हुआ। फिजिक्स में न्यूमैरिकल सेक्शन ने भी टेंशन को बढ़ाया। केमिस्ट्री में आर्गेनिक केमिस्ट्री से सवाल ज्यादा नहीं पूछे गए थे, फिजिकल और जनरल केमिस्ट्री के सवाल आसान थे। ये विषय नंबर स्कोर करने में काफी मददगार साबित होंगे। दोनों पेपर के तीनों सेक्शन 180-180 नंबर के सवाल पूछे गए थे।

जेईई एडवांस का आयोजन पहले ऑफलाइन और ऑनलाइन होता था। यह पहला मौका है जब सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा हुई। एडवांस में सफल 18 हजार रैंक तक के विद्यार्थियों को देश की पुरानी, नई आईआईटी के बीटेक, बी.आर्किटेक्चर कोर्स में दाखिला मिल सकता है। जो विद्यार्थी बचेंगे उनका ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन की रैंक बनाई जाएगी। इसके जरिए ट्रिपल आईटी और एनआईटी की सीटें भरी जाती हैं।

23 आईआईटी की 11 हजार सीटें भरेंगी

देश की 23 आईआईटी की करीब हजार सीटें भरी जाएंगी। सबसे ज्यादा सीटें आईआईटी बीएचयू, कानपुर, दिल्ली, मुंबई, रुड़की, गुवाहाटी, खड़गुपर और चेन्नई में हैं। इसके अलावा आईआईटी पटना, जम्मू, पलखड़, जोधपुर, रोपड़, तिरुपति, भिलाई, भुुवनेश्वर, धनबाद, हैदराबाद, इंदौर, धारवाड़, गांधीनगर और गोवा की सीटें भरी जाएंगी।

10 जून को आएगा रिजल्ट

एडवांस का रिजल्ट 10 जून को घोषित होगा। 29 मई को आंसर की जारी की जाएगी। 30 जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन अपनी शिकायतों को दुुरुस्त करा सकेंगे। इसके बाद काउंसिलिंग कराके सीटें भरी जाएंगी।

धूप ने ली घरवालों की परीक्षा

केंद्रों के बाहर अभिभावकों की परीक्षा धूप और गर्म हवाओं ने ली। इस दौरान कुछ केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के घरवाले छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। किसी ने दुकानों का सहारा लिया तो कुछ खुले में ही खडे़ होने को मजबूर हुए। सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें