फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची से मृतकों के नाम हटाकर जोड़े नए वोटर

Wed, 07 Feb 2018 11:21 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बांसी में बैठक करते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जिले में जारी मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची से पारदर्शिता के साथ मृतकों के नाम हटाने और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं का नाम शामिल करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह स्थानीय तहसील पहुंचकर जिले के सभी तहसीलों में चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की विंदुवार समीक्षा की। मतदाताओं के नए नाम दर्ज करने, मृतक मतदाताओं का नाम हटाने व नामों में त्रुटियों आदि को दुरुस्त किए जाने के बारे में सभी एसडीएम से जानकारी ली गई। मंडलायुक्त ने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, उन्होंने सभी एसडीएम से समय से उपलब्ध नामों की फीडिंग कराने की सख्त हिदायत दी। सभी एसडीएम ने समय से फीडिंग पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया।

एसडीएम बांसी ने मतदाता सूची में नया नाम बढ़ाए जाने के लिए 3795 के साथ साथ मृतकों के नाम हटाने के लिए 1230 व 139 नामों में त्रुटियों में सुधार किए जाने के लिए फार्म प्राप्त होने की जानकारी मंडलायुक्त को दी। मंडलायुक्त ने सभी एसडीएम को मुकदमे के फैसले व उसकी पत्रावलियों में सभी आवश्यक दस्तावेजों पर समय पर हस्ताक्षर पूर्ण करते रहने की बात कही।
विज्ञापन


डीएम कुणाल सिल्कू ने किसी ग्राम या वार्ड में नाम हटाने संबंधी प्रक्रिया में ज्यादा फार्म मिलने पर गंभीरता से विस्तृत जांच कराए जाने क ी चेतावनी दी। वहीं, एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद, एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह, एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एम.जुबेर बेग, एसपी सिंह, तहसीलदार बांसी वीरेंद्र गुप्ता, आयुक्त के निजी सहायक मनोज कुमार श्रीवास्तव, बलदाऊ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें