फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4131 छात्रों ने हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा छोड़ दी

Wed, 07 Feb 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि बुधवार को सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा 4131 छात्रों ने छोड़ दी। नकल रोकने के लिए पूरे दिन सचल दस्ते सक्रिय रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम भ्रमण करती रही। हालांकि इन तमाम कोशिशों के बावजूद दूसरे दिन कोई भी नकलची हत्थे नहीं चढ़ा। हिंदी की परीक्षा में ही चार हजार से अधिक बच्चों के अनुपस्थित रहने से गणित, अंग्रेेजी और विज्ञान जैसे विषयों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार की सुबह 7.30 बजे हाईस्कूल हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में केंद्र के बाहर गेट पर ही छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। इस दौरान प्रवेश पत्र और आधार कार्ड भी देखा गया। परीक्षा में हिंदी में कुल 32074 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 27943 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4131 परीक्षार्थियों परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में हुई। केंद्रों के कंट्रोल रूम में बैठे केंद्र व्यवस्थापकों के बार-बार नकल को लेकर हिदायतें देते रहने से परीक्षार्थियों में भय दिखा।

वहीं, परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्ता केंद्रों का निरीक्षण करता रहा। इतनी बड़ी तादाद में परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ देने के पीछे जिम्मेदारों द्वारा सख्ती बताया जा रहा है। डीआईओएस डॉ.राजबहादुर मौर्य ने बताया कि परीक्षा को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध है। उधर, बर्डपुर के रामरति छत्रपाल कन्या इंटर कॉलेज भड़ेहर ग्रांट में 417 छात्रों में से 28 छात्र ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दिया। वहीं, नव ज्योति इंटर कॉलेज के 330 में 37 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दिया। केंद्रों पर सीसी टीवी की निगरानी में परीक्षा कराया जा रहा है। भड़ेहर ग्रांट में कक्ष निरीक्षक कम होने से परीक्षा कक्ष में एक ही निरीक्षक ही ड्यूटी करते दिखे। बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में 385 में 33 ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें