फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के यूपी का विकास : सीएम

Tue, 30 Jan 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
भटहट में सीएम के कार्यक्रम में जुटी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भटहट में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की और कहा कि सरकार बिना भेदभाव के यूपी का विकास कर रही है। सरकार की प्राथमिकताओं में गांव, गरीब, किसान और नौजवान हैं। गांव का विकास होगा, तभी महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भटहट में भी भ्रष्टाचारियों को चेताया और कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने वालों की जगह जेल है। ध्यान देना होगा कि कोई गरीब राशन कार्ड से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा किइस क्षेत्र के बहुत से युवा हाईस्कूल के बाद आईटीआई नहीं कर पा रहे थे। इसको देखते हुए ही डुमरी में आईटीआई स्थापित कर रहे हैं। आईटीआई के बाद रोजगार की संभावना बढ़ जाती है। चीनी मिल, डिस्टलरी, फर्टिलाइजर सहित अन्य औद्योगिक संस्थानों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। किसानों की कर्जमाफी, नि:शुल्क गैस और बिजली कनेक्शन सहित तमाम बड़े काम किए जा रहे हैं। हर गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने का काम शुरू हो गया है।

सरकारी विभागों में बंपर भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी विभागों में भर्ती निकालने जा रही है। यह भर्ती बिना भेदभाव के होगी। युवा तैयार हो जाएं। 1.62 लाख पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जानी है। इसमें से 64 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 1.37 लाख बेसिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। 60 हजार पद अधीनस्त चयन आयोग से भरे जाएंगे। अन्य सरकारी विभागों के खाली पद भी भरे जाएंगे।
विज्ञापन


बसपा, सपा पर हमला बोला
सीएम योगी ने कहा कि पूर्वांचल को कभी चीनी का कटोरा कहा जाता था लेकिन सपा, बसपा की सरकारों ने चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेच दिया। अब नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं। पिपराइच चीनी मिल का शिलान्यास हो गया। एक सप्ताह में बस्ती के मुंडेरवां चीनी मिल का शिलान्यास भी किया जाएगा। पीलीभीत, आजमगढ़ सहित प्रदेश की बंद अन्य चीनी मिलें भी चलाई जाएंगी। पिछली सरकारों ने सिर्फ विशेष गांवों को विकसित किया था।

रोजगार के लिए बैंक से मिलेगा कर्ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग रोजगार करना चाह रहे हैं, उन्हें सात लाख से एक करोड़ रुपये का ऋण मिल सकता है। सरकार गांवों में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है।

टेराकोटा को बढ़ावा देने पर जोर
गोरखपुर के टेराकोटा ने देश ही नहीं विदेश में भी पहचान बनाई है। लखनऊ में हमने कुछ लोगों को सम्मानित किया था। इसमें गोरखपुर का एक शिल्पी भी था जो टेराकोटा से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि टेराकोटा को बढ़ावा देने के लिए जो भी सहयोग हो, वहां लोगों को उपलब्ध कराया जाए।

किसानों को घर, मिट्टी ले जाने से न रोके
मुख्यमंत्री ने मिट्टी खनन पर रोक की शिकायतों को भी संज्ञान में लिया और अधिकारियों को चेताया कि किसान अपने घर मिट्टी ले जाता है तो उसे न रोकें। किसी किसान के खेत में बालू आ गया है, तो उसे मनरेगा के तहत निकलवाएं। किसान यदि किसी को बेचना चाहता है तो उस पर कोई रोक न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें