फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगे माहौल में लहराया तिरंगा

Sat, 27 Jan 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने परेड निकाली। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर शहर ‘तिरंगा’ हो गया। सुबह प्रभातफेरी के लिए शहर की सड़कों पर हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, बाइक पर तिरंगा लगाए फर्राटा भरते युवा और फिजा में घुलती देशभक्ति गीतों की गूंज, गजब का माहौल पैदा कर रही थी। ध्वजारोहण के बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। रंग-बिरंगे माहौल में जब तिरंगा लहराया तो शहर ‘जन गण मन...’ के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


सरकार चाहती है मजदूर का भी बेटा हुजूर बने : धर्मपाल
गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के प्रभारी एवं सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण करने के बाद पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरक्षा और विकास है। वाह्य सुरक्षा के लिए सैन्य बल तथा आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस बल की है। प्रदेश सरकार चाहती है कि केवल हजूर का बेटा हुजूर न बने, बल्कि मजदूर का बेटा भी हुजूर बने। सभी को स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

परेड का नेतृत्व एएसपी चारू निगम ने किया। इसमें सुरक्षा बल, अग्निशमन विभाग, एनसीसी, घुड़सवार, महिला विंग की सदस्य शामिल रहीं। इस दौरान चौरीचौरा कांड, टेराकोटा, खाद्य एवं ग्रामोद्योग, वनटांगिया ग्राम, मार्शल आर्ट, मलखंभ की झांकी भी निकाली गई। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर आईजी मोहित अग्रवाल, कमिश्नर अनिल कुमार, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, डीएम राजीव रौतेला समेत कई पुलिस अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन


कमिश्नर, डीएम ने दिलाया संकल्प
कमिश्नर अनिल कुमार ने कमिश्नरी और डीएम राजीव रौतेला ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर अफसरों, कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र की रक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को समानता का अधिकार दिया है। सभी मिलकर प्रेम और सद्भाव के साथ देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कार्य करें। यही स्वाधीनता संग्राम सेनानियों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें कुछ अधिकार दिए हैं तो कुछ कर्तव्य भी बताए हैं। प्रत्येक नागरिक को इसका पालन करना चाहिए, ताकि देश की एकता एवं अखंडता को आंच न आए। समारोह में एडीएम (वित्त) विधान जायसवाल,  एडीएम (सिटी) रजनीश चंद्र, एडीएम (प्रशासन) प्रभुनाथ, सीआरओ बलराम सिंह समेत कईअधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। अयोध्यादास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। उधर, सीडीओ अनुज सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने क्रमश: विकास भवन और जीडीए में ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया। 

डीएम ने दिव्यांगों संग मनाया गणतंत्र दिवस 
डीएम राजीव रौतेला ने मूकबधिर विद्यालय हुमायूंपुर के दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने पढ़ाई के साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया। चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने ध्वजारोहण किया। डीएम ने सभी बच्चों में मिठाई, बिस्किट, नमकीन, टॉफी और फल वितरित किए। 

एनडीआरएफ ने फहराया झंडा
गणतंत्र दिवस पर एनडीआरएफ के उप समादेष्टा पीएल शर्मा ध्वजारोहण किया और जवानों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि समत, न्याय और सद्भाव हमारे संविधान का मूल है। समता और समग्र सोच व्यवस्था को पूर्ण बनाती है। हमें संकल्प लेना होगा कि देश से गंदगी, गरीबी, दहेज प्रथा और अराजकता  दूर करेंगे। इस मौके पर डीपी चंद्रा, देवेंद्र यादव, शंभू यादव, वसंत विश्वकर्मा, नाहर सिंह, प्रभुदयाल दीवान, राजेश लाल, दीपचंद, सुशील सहित कई लोग थे।

राजनीतिक संगठन
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन, भट्ट कल्याण परिषद, बाबा रैनाथ ब्रह्म नि:शुल्क सेवा संस्थान, विवेकानंद सेवा संस्थान, एशियन सहयोगी संस्था इंडिया, अखिल भारतीय प्रजापति समाज नव पुनर्जागरण मंच, यूथ स्ट्रेंथ सोसाइटी, निषाद विकास महासभा, जन अधिकार युवा मंच, राष्ट्रीय वीर एकलव्य सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल।

एचयूआरएल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया
गणतंत्र दिवस पर खाद कारखाने का निर्माण करा रही हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के जीएम रामकुमार गुप्ता ने कारखाना परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उत्कृष्ट योगदान के लिए एचयूआरएल की महिला क्लब की सचिव अनुपमा दीक्षित, अर्जुन तोमर, अतुल राय, ऐश्वर्या शाही के अलावा केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर वहां के 30 मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया। इस दौरान एसएसबी के डीआईजी रंजीत सिंह, एचयूआरएल के सीनियर मैनेजर सुबोध दीक्षित, गोकुल सिंह, नीलेश सिंह, एन. तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, मनोज बाजपेयी, किशोर दुबे, रत्नेश शाही, मनोज सिंह, हरिद्वार पांडेय, विद्यापति सिंह, आरएन शाही आदि मौजूद रहे। 

यहां भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, द नेशनल कांवेंट स्कूल बेतियाहाता, महाराणा प्रताप इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मदिंर, बाबू पुरुषोत्तम दास राधा रमण दास महाविद्यालय, अंबेडकर शिक्षा निकेतन, जूनियहर हाई स्कूल बशारतपुर, प्राथमिक विद्यालय सिक्टौर, एनटी चिलड्रेन एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय वन वायुसेना, एमपी पीजी कॉलेज जंगल धूषण, डीएवी पीजी कॉलेज, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनलाल झा शकुंतला देवी महिला डिग्री कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय आर्यनगर (उत्तरी), सरस्वती बालिका विद्यालय, नवल्स इंटरमीडिएट तुर्कमानपुर, सेंट्रल हिंदु स्कूल दिव्यनगर, पीएमएस एकेडमी, रामप्रीत पांडेय सुशीला देवी उप्र विद्यालय, पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान महाविद्यालय, श्रीमाली श्रीसैनी समिति, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल, राष्ट्रीय लोकदल, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, भारत स्वाभिमान (न्यास), श्रीराधा-कृष्ण वेलफेयर सोसाइटी, अंबेडकरवादी जागरण मंच, आल इंडिया मानवाधिकार संगठन, जेसीआई मिडटाउन, रोटरी क्लब, आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहाद उल मुसलमीन समेत कई जगहों पर धूमधाम से तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें