फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में दिल्ली आना-जाना हुआ आसान

Sat, 20 Jan 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
train
विज्ञापन
त्योहार में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने दिल्ली के लिए दो विशेष साप्ताहिक ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। छपरा-आनंद विहार-छपरा (05115, 05116) और छपरा-दिल्ली-छपरा (05101, 05102) विशेष ट्रेन चार फेरों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि 05115 छपरा आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक मंगलवार 20, 27 फ रवरी, छह और 13 मार्च को छपरा से शाम 4.30 बजे प्रस्थान कर सीवान, कप्तानगंज, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 12.20 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05116 आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार 21, 28 फ रवरी, 07 और 14 मार्च को दोपहर 2.20 बजे खुलकर सुबह 5.20 बजे गोरखपुर होते हुए 10 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल के 9, स्लीपर के 6, एसी थर्ड के 2, एससी-टू टियर का 1 और एसएलआरडी के 2 कोच लगेंगे।

छपरा-दिल्ली जनसाधारण विशेष गाड़ी
05101 छपरा-दिल्ली जनसाधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार 18, 25 फ रवरी, चार और 11 मार्च को छपरा से शाम चार बजे प्रस्थान कर बलिया, मऊ, मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, अयोध्या, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन 11.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05102 प्रत्येक सोमवार 19, 26 फ रवरी, 05 और 12 मार्च को दिल्ली से अपराह्न 1.55 बजे चलकर अगले दिन 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 19 तथा सहित कुल 21 कोच लगेंगे।
विज्ञापन


सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस
रेल प्रशासन ने 07191, 07092 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को दस ट्रिप में चलाने का निर्णय लिया है। 07091 साप्ताहिक विशेष गाड़ी सिकंदराबाद से प्रत्येक मंगलवार 23, 30 जनवरी, 6, 13, 20, 27 फ रवरी, 6, 13, 20, 27 मार्च को तथा 07092 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी रक्सौल से प्रत्येक शुक्रवार 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फ रवरी, 2, 9, 16, 23 और 30 मार्च को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें