फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

Sat, 20 Jan 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों पर भाजपाइयों ने चर्चा की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा उप चुनाव की तारीख भले ही तय नहीं हुई है, पर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को शहर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बेनीगंज पार्टी कार्यालय में हुई। पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस चुनाव में भारी अंतर से जीत के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने कहा कि अभी मतदाता सूची में नाम बढ़ाए जा रहे हैं। हमें इस बात पर ध्यान देना है कि जिनकी आयु 18 साल हो गई है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करा दें। जिन लोगों के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में जुड़ गए हैं, उन्हें सूची से अलग कराना है। इसके लिए मंडल अध्यक्षों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाए।

पूर्व एमएलसी व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के बल पर अनेक लड़ाई लड़ी हैं और जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव भी हम भारी मतों से जीतेंगे। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की पहचान देश में लोकप्रिय नेता के रूप में हो गई है। उनके प्रयास से जिले में अनेक योजनाएं शुरू हो रही हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सांसद रहते हुए गोरखपुर के विकास के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। अब वह प्रदेश के सीएम हैं। सैकड़ों परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है। इस सीट पर हमें भारी अंतर से जीत दर्ज करनी है।
विज्ञापन


बैठक में मेयर सीताराम जायसवाल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, राकेश सिंह पहलवान, देशबंधु शुक्ला, पुष्पदंत जैन, राधेश्याम श्रीवास्तव, वीरेंद्रनाथ पांडेय, शशिकांत सिंह, अमृतलाल भारती, बृजेश मणि मिश्र, राजेश गुप्ता सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें