फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कर्मचारी निलंबित, ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश

Thu, 11 Jan 2018 11:59 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौली(संतकबीरनगर)। विकास खंड बघौली के बाहिलपार गांव में गुरुवार की शाम डीएम और सीडीओ ने भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान ही डीएम ने काम में लापरवाही मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी समेत दो सफाईकर्र्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही, जल निगम के ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर संविदा पर तैनात विद्युत कर्मी की सेवा समाप्त करने और नियमित लाइनमैन को वहां से हटाने के भी निर्देश दिए। इस बाबत बिजली विभाग के एसडीओ से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन


चौपाल में ग्रामीणों ने डीएम मार्कंडेय शाही से पात्रों को आश्वासन देकर प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को आवंटित करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश मौर्य को निलंबित करने का निर्देश दिया। सफाई कर्मी अनिल और इंद्रजीत के खिलाफ शिकायतें मिलीं कि वे गांव में सफाई कार्य नहीं कर रहे थे। इस पर डीएम ने दोनों को निलंबित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। चौपाल के दौरान गांव में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल मिली। ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों द्वारा सुविधाशुल्क मांगने की भी शिकायत की। इस पर डीएम ने लाइनमैन देवदत्त को वहां से हटाने और संविदा कर्मी बैजनाथ की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। पता चला कि गांव वाले कनेक्शन लेने को तैयार हैं और विभाग दे नहीं रहा है। इस पर डीएम ने 14 जनवरी को गांव में कैंप लगाकर लोगों को कनेक्शन देने को कहा। इस संबंध में डीएम ने एसडीओ से स्पष्टीकरण भी मांगा है। 

गांव में निरीक्षण के दौरान जल निगम द्वारा चार साल पहले बनाए गए ओवरहेड टैंक और पाइप की स्थिति ठीक नहीं मिली। पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज थे। उन्होंने इसे दो माह के अंदर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही, घटिया काम कराने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर उस पर केस दर्ज कराने और कार्यप्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान रामलाल द्वारा अपात्रों को आवास आवंटित कराने पर डीएम ने जैसे ही कड़ा रुख अपनाया तो ग्राम प्रधान ने माफी मांगी। इसके अलावा स्वास्थ्य मिशन के तहत गांव में दवा का छिड़काव न होने, नाली सफाई कार्य के बगैर ही सफाई कर्मी का मस्टरोल भरने पर डीएम ने ग्राम प्रधान को चेतावनी दी। इस अवसर पर सीडीओ हाकिम सिंह, बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद, सीएमओ डॉ. अभय श्रीवास्तव, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, एबीएसए निधि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें