फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की खुशियों में डूबा समाज

Sat, 23 Dec 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसएस एकेडमी में क्रिसमस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बच्चियां। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आज शहर के विभिन्न चर्चों में आमद के अंतिम इतवार पर प्रार्थना के साथ वॉच नाइट का आयोजन होगा। रात के 12 बजते ही ‘मेरी क्रिसमस’ गूंज उठेगा। इसके साथ ही घर और चर्च में क्रिसमस केक की मिठास घुल उठेगी।
विज्ञापन


शनिवार को शहर के चर्चों की सजावट को अंतिम रूप दिया गया। घरों की साज-सज्जा से लेकर केक बनवाने और क्रिसमस ट्री सजाने का काम पूरे दिन चलता रहा। बाजारों में भी काफी चहल पहल रही। लोगों ने दुकानों पर अपने सामने ही केक तैयार करवाया।

क्रिसमस ट्री का आयोजन हुआ
शनिवार की शाम अंकुर भवन में असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च के पुरोहित फ्रांसिस विल्सन के नेतृत्व में क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित कई कार्यक्रम बच्चों ने पेश किए। नृत्य और गीत के बीच यीशु मसीह के जन्म पर आधारित नाटक मंचन किया गया। इसमें अंशु विलियम, आदर्श, शैंकी, समीर, अंशु, जोश, जुगनू, अमन, सूरज, गोपाल, जान, रोहित, इमानुएल, अश्विन, साइनी, जया, हिना, मीना, विल्सन अब्राहम, बिन्नी विश्वकर्मा, मुस्कान, अर्पिता, ईशांत राज शैरेन आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन


स्कूलों में गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’
शहर के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को मेरी क्रिसमस की गूंज सुनाई दी। स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल नकहा में सेक्रेट्री शिप्रा श्रीवास्तव के नेतृत्व में धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया। क्रिसमस ट्री सजाकर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। शाम को कैंप फायर का भी आयोजन हुआ। डिवाइन पब्लिक स्कूल बिछिया में प्रिंसिपल डॉ. मीना अधमी के नेतृत्व में क्रिसमस सेलीब्रेट किया गया। वंडर किड्ज द कांसेप्ट स्कूल रुस्तमपुर में निदेशक आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बच्चों ने क्रिसमस का जश्न मनाया। गोरखपुर पब्लिक स्कूल रानीबाग में बच्चों ने चारु चौधरी के नेतृत्व में नैटिव प्ले और कैरल सिंगिंग से प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाईं। माउंट हेरा इंटरनेशनल एकेडमी बक्शीपुर में क्रिसमस के उपलक्ष्य में बच्चों ने ग्रीटिंग्स बनाकर उसकी प्रदर्शनी लगाई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रिंसिपल स्मिता रौशन सिंह ने बच्चों को प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े प्रसंग बताए। बेला पब्लिक स्कूल में निदेशक आरके पांडेय के नेतृत्व में क्रिसमस सेलीब्रेट किया गया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। लिटिल फ्लावर स्कूल चरगांवा में मुख्य अतिथि फादर जान के सम्मुख बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नैटिव प्ले प्रस्तुत किया। इसके बाद केक काटकर सबने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल सिद्धार्थपुरम में नृत्य, गीत और नाटक से बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी जाहिर की। प्रबंधक आरडी यादव और जूनियर विंग की प्रिंसिपल अनीता पुरोहित ने बच्चों को प्रभु यीशु के संदेश बताए।

अखरती है अपनेपन की कमी
पहले क्रिसमस के दिन चर्च से छूटते ही लोग एकदूसरे को प्यार से गले लगाते थे। अब केवल औपचारिकता नजर आती है। आज के दौर में चीजें आसान हुई हैं लेकिन प्यार कम, जबकि मसीहत की सीख है कि सबसे प्यार करें।
- हरीश मोरे, पूर्व सेना अधिकारी

प्रभु यीशु का आगमन बेहद खास
प्रभु यीशु ने जन्म लेकर मानवता के कल्याण की सीख दी। उन्होंने लोगों को प्यार और शांति का पाठ पढ़ाया। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव उनकी सीख याद दिलाता है। इसलिए मेरे लिए प्रभु यीशु का आगमन बेहद खास मौका होता है।
- वर्षा, छात्रा

प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई
प्रभु यीशु का जन्मोत्सव यादगार बनाने के लिए इस बार उनके जन्म की झांकी सजाई है। प्रभु यीशु की कृपा से आर्ट का शौक शुरू से ही था। इस झांकी में उसे पूरी तरह से उतारा है। इसके साथ ही मेहमानों के लिए केक बनवाया है।
विज्ञापन

- नीलम, शिक्षिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें