मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की जानकारी देते डीएम।
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में 16 से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगा। 16 नवंबर को प्रथम पाली में पार्टी संख्या एक से 130 तक, दूसरी पाली में 131 से 260 तक और तीसरी पाली में 261 से 390 तक का प्रशिक्षण होगा। 17 नवंबर को पार्टी संख्या 391 से 520 तक, दूसरी पाली में 521 से 650 तक और तीसरी पाली में बाकी बची पार्टियों का प्रशिक्षण होगा। इसी तरह 18 नवंबर को सभी नगर पंचायतों के मतदान पार्टी का प्रशिक्षण होगा। पहली पाली सुबह 9:30 से 12 बजे तक, दूसरी पाली 12:30 से तीन बजे तक और तीसरी पाली 3:30 से छह बजे तक चलेगी।
डीएम ने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मताधिकार का प्रयोग करने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंनेे सभी रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने वार्डों-पदों के लिए मतदाता सूची, डाक मतपत्र आदि के साथ ही दीक्षा भवन में कर्मचारियों के वोटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। मतदान कराने के लिए करीब पांच हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।