फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में इंसेफेलाइटिस से 22 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पांच दिनों में इंसेफेलाइटिस पीड़ित 22 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 96 नए मरीज भर्ती भी किए गए। साथ ही 77 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के अथक प्रयास से इंसेफेलाइटिस पीड़ित 77 मरीज पांच दिनों में स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं काफी प्रयास के बाद भी इस बीच 22 गंभीर मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी। दो अक्टूबर की सुबह नौ बजे से तीन अक्टूबर की सुबह नौ बजे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई। इनमें सिद्धार्थनगर बांसी की मनीषा (8), संतकबीरनगर के मो. ओकारा (2.5), गोरखपुर के कन्हैया (5), देवरिया की शिल्पा (12), बिहार के मकसूदन (30) और बस्ती की शांति देवी (50) शामिल हैं। इस दौरान 23 मरीज भर्ती किए गए और 21 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं 30 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान आठ की मौत हुई। इनमें कुशीनगर के लकी (15), गोरखपुर के बुधिराम (70), गोंडा के कमलेश (10), संतकबीरनगर के रामानंद (65), गोरखपुर की सविता (28), देवरिया के साहिल (6), संतकबीरनगर के सूरज (3) और सिद्धार्थनगर के इमरान अली के नाम शामिल हैं। इस दौरान 22 नए मरीज भर्ती किए गए और 25 को डिस्चार्ज किया गया। 29-30 सितंबर के दौरान चार मौतें हुईं। इसमें संतकबीरनगर के ऋषिकेश (7), देवरिया की सलोनी (3), सिद्धार्थनगर की रिंकी (15) और कुशीनगर के उजाला (6) के नाम शामिल हैं। वहीं 27-28 सितंबर के दौरान भी चार की जान गई। इसमें संतकबीरनगर की गौरी (13), बस्ती के आयुष (3), सिद्धार्थनगर के आकाश (10) और बस्ती के सुदामा (13) शामिल थे। इन मौतों के साथ इस बीमारी से अब तक 296 की जान जा चुकी है, जबकि भर्ती होने वालों की संख्या 1391 पहुंच गई है। इनमें से 135 का इलाज अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें