फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर, केबल लगाया, कनेक्शन देना भूल गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली विभाग किस कदर लापरवाह है, इसका उदाहरण दाउदपुर इलाके के उन 20 घरों में मिल जाता है, जहां करीब एक माह पहले मीटर, केबल और बोर्ड तो लगा दिया गया, मगर विभाग कनेक्शन जोड़ना भूल गया। मुफ्त बिजली कनेक्शन के तहत आवेदन करने वाले ये लाभार्थी अब उपकेंद्र से लेकर विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

गोलघर एसडीओ दफ्तर पहुंची उषा देवी ने बताया कि उनके घर पर 30 अगस्त को ठेकेदार ने मीटर, बोर्ड और केबल लगाया था। कनेक्शन के बारे में पूछने पर बोले कि दो दिन बाद विभाग से लाइनमैन आकर जोड़ देंगे। लेकिन एक माह बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सका। इलाके के ही सनाई, श्याम प्यारे, राम सनेही भी यही बात कहते हैं। ये लोग जब तारामंडल उपकेंद्र पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई तो अधिकारी ‘बड़े साहब’ का आदेश लाने की बात कहकर टाल गए। इस संबंध में गोलघर एसडीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि ठेकेदार की जिम्मेदारी मीटर, बोर्ड और केबल लगाने की ही है। खंभों से कनेक्शन जोड़ना विभाग का कात है। अगर वाकई लाभार्थियों के घर मीटर, बोर्ड और केबल लगाने के बाद कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है तो यह गलत है। जांच कराकर एक से दो दिन में सभी के कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें