फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूरसंचार कार्यालय के निकट गुरुवार रात हादसे में सिपाही की मौत हो गई। खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। खबर पर गुरुवार को सिपाही के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 48 वर्षीय रवींद्र प्रताप सिंह पुत्र रामबहाल सिंह 1989 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। आठ जुलाई को रवींद्र बस्ती जिले से स्थानांतरित होकर जिले में आए थे। गुरुवार रात बाइक से वह डीघाबाईपास की तरफ जा रहे थे कि दूरसंचार कार्यालय से आगे स्थित पेट्रोप पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। खबर पर सीओ, कोतवाल और चौकी इंचार्ज औद्योगिकनगर करुणाकर पांडेय मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रात सवा दो बजे के करीब सिपाही रवींद्र की हादसे में मौत होने की सूचना पेट्रोप पंप के निकट होटल पर मौजूद कुछ लोगों ने फोन पर उन्हें दी थी।
आरआई ने बताया कि सिपाही रवींद्र प्रताप सिंह आठ जुलाई को बस्ती से यहां आए थे। उनकी रूट डायवर्जन में डीघा बाईपास पर ड्यूटी लगी थी। उसी दौरान हादसे में सिपाही की मौत हो गई। सम्मन सेल में तैनात सिपाही अमित चंद सिंह ने बताया कि सिपाही रवींद्र प्रताप सिंह की शादी उसकी भांजी रेनू सिंह से हुई है। हादसे में दामाद सिपाही की मौत होने की खबर पर वह अवाक रह गए। नाते रिश्तेदारों को भी फोन पर घटना की सूचना दी। सिपाही की पत्नी रेनू सिंह का रो- रो कर बुरा हाल था। सिपाही की इकलौती बेटी नरीना सिंह इंटरमीडिएट में पढ़ती है। पिता की मौत से बेटी भी गमगीन थी। यहां आए नाते रिश्तेदारों की आंखें नम थी। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां एसपी हेमराज मीणा, एएसपी अशोक वर्मा, सीओ प्रमोद कुमार, सीओ राजेंद्र सिंह,कोतवाल राकेश यादव,आरआई ए के सिंह ने सम्मान के साथ सिपाही के शव को सलामी दी। एसपी ने बताया कि सिपाही की अंत्येष्टि के लिए शासन से अनुमन्य धनराशि 4000 रुपये परिजनों को दिलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें