फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायतें ज्यादा

विज्ञापन
हेल्‍थ कैंप में रजिस्ट्रेशन करातीं महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को पुलिस वालों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। परिवार के साथ पहुंचे ज्यादातर लोगों में शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या पाई गई। सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने हेल्थ कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब दो सौ पुलिस वालों और पुलिस लाइंस में कैंप कर रहे पीएसी जवानों ने भी चेकअप कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने चिकित्सकीय सलाह के साथ ही दवाएं भी दीं।
विज्ञापन

हेल्थ ओके संस्था की ओर से आयोजित इस कैंप में गायनोलाजिस्ट डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा मद्धेशिया, डॉ. जन्मेजय सिंह, डॉ.एसके शाही, संतोष गुप्ता, दीपक जायसवाल, नवनीत यादव, हेल्थ ओके संस्था के मणी, अमित, दुर्गेश, जागृति, काजल सहित कई डॉक्टर्स और कर्मचारी मौजूद रहे। हेल्थ कैंप में सीओ गोरखनाथ आफिस के कर्मचारी, आरआई पुलिस लाइन, टीएसआई प्रमुख रूप से मौजूद रहे। डॉक्टरों ने पुलिस वालों को सेहत बेहतर रखने के लिए नियमित चेकअप कराते रहने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें