चैनल के डिबेट के दौरान हंगामा
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार की देर शाम एक चैनल के डिबेट के दौरान कुछ नेताओं के बीच मामूली बात को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
लोकसभा चुनाव को लेकर एक चैनल के लोग जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में डिबेट करा रहे थे। जिसमे सभी दल के पदाधिकारी मौजूद रहे। राजनैतिक सवालों पर कुछ लोग आपस में उलझ गए और हंगामा करने लगे। एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते लोग डिबेट के मंच पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और डिबेट शुरू कराया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलसि बल तैनात कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक डिबेट जारी रहा।