फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पालियों में सात केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं

Sun, 21 Apr 2019 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
exam centre - फोटो : demo
विज्ञापन
गोेरखपुर। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं रविवार को होंगी। शहर में परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए हैं। वहीं बस्ती में दो, देवरिया व कुशीनगर में एक-एक केंद्र बना है। तीन पालियों में परीक्षाएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर में केआइपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट, कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालॅाजी, श्री कृष्णा एकेडमी तथा कुसम्ही स्थित चंद्रमौलि इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, साइंस एंड टेक्नालॉजी को परीक्षा केंद्र बनाया है। शहर में कुल 6300 अभ्यर्थी इसके लिए पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक, दूसरी पाली की 11:30 से 2:30 बजे व तीसरी पाली की परीक्षा तीन से 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। अधिकतम पंद्रह मिनट के बाद तक के ही परीक्षार्थी को प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें