बीईओ पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
फोटो-
- भाकियू अराजनैतिक गुट ने इटवा ने बैठक की, मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। भाकियू अराजनैतिक गुट की मासिक बैठक सोमवार को इटवा वन विभाग परिसर में हुई। इसमें भवनापुर ब्लॉक के बीडीओ पर कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और टीम गठित करके जांच कराने सहित अन्य मांगों का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में राजस्व निरीक्षक को सौंपा।
तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की हितों के लिए हमारे संगठन की लड़ाई जारी रहेगी। भनवापुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के भ्रष्टाचार की जांच कमेटी बनाकर किया जाए। 2005-06 में जारी राशन कार्ड धारकों की सूची उपलब्ध कराई जाए। ग्राम पंचायत सकतपुर में घूर गड्ढा, तालाब तथा पट्टेदारों की जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाए। गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए। चन्द्र प्रकाश यादव, मोहम्मद मुनीफ खान अब्दुल रहीम, राम फेर, पारस नाथ चौधरी, सुखदेव सिंह वर्मा, रामकेवल उर्फ राम सेवक, ललाऊ, मिठाई लाल, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।