फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम का मौन फिर गरजा गुस्सा

Wed, 20 Feb 2019 12:48 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलवामा में वीर जवानों के खोने के गम में मंगलवार को भी शहरवासी मौन हुए। कहीं मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तो किसी ने कैंडल जलाकर अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों को याद किया। इस मौन के बीच गुस्से की गर्जना भी हुई। वीर जवानाें को खोने के गम में डूबे लोगों का गुस्सा गरजा तो माहौल ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

गोरखा संगठन ने शहीदों की याद में जलाए कैंडल

गोरखपुर। गोरखा संगठन ने गौतम गुरुंग तिराहे पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद के खात्मे का समय आ गया है। गोरखा संगठन के अध्यक्ष डॉ. तारा ने कहा कि पूरा गोरखा संगठन आवश्यकता पड़ने पर सेना के जवानों के साथ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि इमरान खान आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें। पूर्व वायुसेना अधिकारी लोरिक यादव ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए आज भी पूर्व सैनिक दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। हरि बहादुर थापा, तुल बहादुर थापा, राजूगुरु, अनिल छेत्री, बबलू प्रधान, ममता गुण बहादुर थापा, माया थापा, संदीप सहगल, मनोज गुप्ता, अर्जुन थापा, दीपक ठाकुर, रामू साहनी, गौरव छेत्री, डीबी थापा, कलावती आदि मौजूद रहे।

जुलूस में दिखा लोगों का आक्रोश

गोरखपुर। नरमू ने यांत्रिक कारखाना मुख्य गेट तक जुलूस निकालकर आतंकी घटना के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया। महामंत्री केएल गुप्ता के नेतृत्व में हरिश्चंद्र यादव, संजय कुमार पांडेय, विनेश राय, अभिमान शाह आदि मौजूद रहे। भारतीय युवा जनकल्याण समिति की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा से कचहरी चौराहा तक जुलूस निकालकर इमरान खान का विरोध जताया गया। इस दौरान आनंद पांडेय, आदित्य पांडेय, राजकुमार जायसवाल आदि पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। राप्तीनगर फेज चार कल्याण महासमिति और रेल विहार फेज दो के कॉलोनीवासियों ने कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विनोद राय, सुजीत राय, अजीत राय, डॉ. जेपी गुप्ता, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एशियन सहयोगी संस्था इंडिया की ओर से बाल शिशु गृह के बच्चों एवं महिलाओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। नेतृत्व संस्था की प्रशासनिक निदेशक ऊषा दास ने किया।

शोकसभाओं में दी गई मौन श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय प्रजापति समाज नव पुनर्जागरण मंच की ओर से अध्यक्ष रामप्रीत प्र्रजापति के आवास पर शोकसभा हुई। इसमें विश्वजीत प्रजापति, गुड्डी प्रजापति, राजेश प्रजापति आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पीस पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष अताउल्लाह शाही के नेतृत्व में शोकसभा हुई। इसमें मकसूद अहमद, इमदार इमाम, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। भारतीय भवन निर्माण व अन्य मजदूर यूनियन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में शोकसभा हुई। इसमें राधेश्याम सेहरा, आरपी सैनी, कन्हई लाल, रंजन कुमार आदि मौजूद रहे। भारत सेवाश्रम संघ की ओर से संस्थापक आचार्य श्रीमद स्वामी प्रणवानंद जी महराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सचिव स्वामी नि:श्रेयानंद, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, सुभाष दत्ता, पार्थो चटर्जी आदि मौजूद रहे। एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल ग्रेजुएट सिविल इंजीनियर गोरखपुर चैप्टर की ओर से चेयरमैन एएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। आरसी पांडेय, राजेश सिंह, संजय, शोभित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। गोरखनाथ चिकित्सालय में निदेशक डॉ. केपी सिंह, अपर निदेशक डॉ. कामेश्वर सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. पीके बसु आदि की मौजूदगी में शोकसभा करके शहीदों को नमन किया गया।

अर्धसैनिक बलों को समान सुविधाएं दी जाएं : जिला जज

गोरखपुर। देश के हर नागरिक में देशप्रेम की भावना होनी चाहिए। शहीदों के लिए अलग फंड होना चाहिए। इनकम टैक्स जमा करते समय शहीदों के सहयोग के लिए एक कालम होना चाहिए। ये बातें जिला न्यायाधीश गोविंद वल्लभ शर्मा ने मंगलवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्वाभिमान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद ऐश्प्रा ज्वेलर्स, विधि संस्थान और विधि संकाय की ओर से आयोजित संगोष्ठी में कर्नल बीपी शाही ने कहा कि देश का हर जवान किसी भी ऑपरेशन पर जाता है तो यह चाहता है कि पूरा देश उनके पीछे खड़ा रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता, बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री जितेंद्र धर दुबे, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष केके तिवारी, अध्यक्ष विधि संकाय प्रो. जितेंद्र मिश्र ने अर्धसैनिक बलों को भी पेंशन की मांग की। आरपीएफ महानिदेशक राजाराम ने कहा कि पेंशन बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, इससे जवानों को आर्थिक सहायता मिलेगी। कर्नल दहिया, गंगानाथ, हरिओम पांडेय ने कहा कि अर्धसैनिक बलों को सैनिकों जैसी सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील घड़ी है। अर्धसैनिक बलों को भी सेना के समान सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। संचालन विधि संस्थान गोरखपुर के सचिव अशोक नारायण धार दुबे ने किया।
 

सहारा इंडिया परिवार ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

गोरखपुर। सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च पार्क रोड से शुरू होकर गोलघर, कचहरी चौक होते हुए टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचा जहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सहारा इंडिया परिवार के टेरीटरी प्रमुख बीके श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, पीके पालित, वाराणसी के वरिष्ठ क्षेत्रीय कार्यकर्ता अनुराग, सैय्यद इंतजार अली, प्रदीप श्रीवास्तव, बीडी तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर वर्कर शैलेंद्र किशोर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्व हितकारी व्यापार मंडल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

गोरखपुर। सर्व हितकारी व्यापार मंडल नीना थापा शाखा की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार को मंडल के अध्यक्ष रामनाथ निषाद के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद गौतम गुरुंग चौराहा कूड़ाघाट तक सभी व्यापारियों ने पैदल मार्च किया। वीर शहीद अमर रहें के नारे लगाते हुए कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान हितकारी व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

क्षत्रिय महासभा ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से तारामंडल स्थित क्षत्रिय भवन में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संरक्षक डॉ. रघुनाथ चंद ने आतंकी हमले की निंदा की। पूर्व जिलाध्यक्ष राममोहन शाही ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को याद किया। इस दौरान राधेश्याम चंद, इंद्रजीत सिंह, हीरा चंद सिंह, राजेश्वर सिंह, तेजबहादुर सिंह आदि मौजूद थे। शिया फेडरेशन की ओर से गांधी प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष एजाज रिजवी ने अध्यक्षता की। चाणक्यपुरी कॉलोनी में प्रो. रामदरश पांडेय के नेतृत्व में दीप जलाकर शहीदों को नमन यिका गया। सेवानिवृत्त जज नागेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें