फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं के घर पहुंचे पूर्व मंत्री शिवपाल यादव

Thu, 01 Nov 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का गोरखपुर आते समय सहजनवां में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आते समय शिवपाल ने कई सपा नेताआें के घर जाकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन

सहजनवां में शिवपाल यादव का जिलाध्यक्ष राममिलन यादव और महानगर अध्यक्ष तहब्बर हुसैन के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहां से वह पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव के घर पहुंचे। उनसे पार्टी के साथ खड़े होने को कहा। इसके बाद वे सपा नेता राम सिंह के घर गए वहां से पूर्व विधायक पहलवान सिंह के घर पहुंचे। वहां से वे सर्किट हाउस पहुंचे और थोड़ी देर विश्राम के बाद नसीराबाद स्थित इंडियन गेस्ट हाउस गए। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। वहां उनका स्वागत करने वालों में रामप्रकाश यादव, बृजनाथ मौर्य, हृदयनारायण पांडे, धर्मदेव यादव, पंकज शाही, नवनीत यादव, सज्जाद अली, चंद्रदेव यादव, बृजेश शंकर, अल्तमस अंसारी, शकील अहमद, इरशाद अली, एकराम खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें