फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को ओडीएफ बनाने को ग्रीन कार्ड का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को ओडीएफ बनाने को ग्रीन कार्ड का सहारा
विज्ञापन

पहली पर खुले में शौच पर 5 और तीसरी बार पकड़े जाने पर 100 रुपये सौ जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर को ओडीएफ घोषित कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नई पहल की गई है। शहर में रहने वाले उन लोगों को ग्रीन कार्ड दिए जा रहे हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं। उन्हें शहर में सामुदायिक शौचालय के उपयोग के लिए ग्रीन कार्ड के जरिए मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि शहर को खुले में शौच से मुक्त किया जा सके। इस व्यवस्था के बाद भी खुले में शौच के लिए निकलने वालों से जुर्माना वसूलने की तैयारी है। इसके तहत पहली बार पकडे़ जाने पर 5 रुपये, दूसरी बार 50 रुपये और तीसरी बार पकड़े जाने पर 100 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। निगरानी के लिए 10 पीआरडी जवान लगाए गए हैं।
नगर क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त करने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। नगर में चार सामुदायिक एवं 8 सार्वजनिक शौचालय है। इन शौचालयों का मुफ्त में उपयोग करने के लिए नगर पालिका प्रशासन उन लोगों को ग्रीन कार्ड दे रहे हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं बने हैं। खुले में शौच करने वालों की निगरानी के लिए शहर में चिह्नित स्थानों पर पीआरडी के जवान भी लगा दिए गए हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान पहली बार खुले में शौच करने वालों से पांच रुपये प्रति व्यक्ति की दर से 100 लोगों से 500 रुपये की जुर्माना की वसूली हुई है। दूसरी बार खुले में शौच करते पकड़े जाने पर 50 और तीसरी बार पकड़े जाने पर 100 रुपये जुर्माना वसूले जाने की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अब तक 20 उन लोगों को ग्रीन कार्ड दिए जा चुके हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं। नगर पालिका उन परिवारों का सर्वे करा रही है, जिनके यहां शौचालय नहीं हैं। उन्हें सार्वजनिक शौचालयों के मुफ्त उपयोग के लिए ग्रीन कार्ड दिए जाएंगे। जुर्माना वसूलते वक्त पीले रंग की रसीद भी दी जा रही है। ग्रीन कार्ड अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव नगर मोहल्ले मेंरहने वाले आत्माराम गुप्त कहते हैं कि नगर पालिका प्रशासन का प्रयास बेहतर है। ग्रीन कार्ड गरीबों के लिए काफी मददगार होगा। शहर को खुले में शौचमुक्त करने के लिए सभी को जागरूक होना पडे़गा। अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव का कहना है कि जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं, उन्हें ग्रीन कार्ड दिए जा रहे हैं। निगरानी के लिए पीआरडी जवान लगाए गए हैं। पहली बार खुले में शौच करते पकडे जाने पर 100 लोगों से पांच रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें