पोषण अभियान का 25 को शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
- मुख्यालय समेत सभी ब्लॉकों पर लगेगा सुपोषण स्वास्थ्य मेला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर आगमन के दौरान 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पोषण अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर शहर के साथ ही सभी ब्लॉकों पर भी सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। इस संबंध में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन संबंधित विभागों के अफसरों को मंलवार को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि सुपोषण स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच आदि की जाएगी तो बाल विकास विभाग द्वारा पुष्टाहार से तैयार विभिन्न व्यंजन एवं पोषण संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने डीपीआरओ को सुपोषण स्वास्थ मेला थीम पर नुक्कड़ नाटक कराने तथा मेले का व्यापक प्रचार प्रसार कराने को कहा।