सैयद मोदी को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी की 30वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह नौ बजे खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने इमामबाड़ा आगा साहब में उनकी मजार पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेले गए।
मुख्य अतिथि विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि सैयद मोदी इस जिले के गौरव थे। ऐसे महान खिलाड़ी मुश्किल से पैदा होते हैं। विधायक ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी की स्मृति को बनाए रखने के लिए उनकी याद में हर साल प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर गोरखपुर क्लब के महासचिव पीयूष बंका, क्लब के बैडमिंटन सचिव मृत्युंजय पांडेय, रेलवे मजिस्ट्रेट अशोक सिंह, जिला आबकारी अधिकारी बीपी सिंह, दिनेश सिंह, टेनिस कोच आनंद, केपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।