बेलहर क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूल का निरीक्षण करते खंड शिक्षाधिकारी नरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बेलहर। बिना मान्यता के संचालित स्कूूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई। बुधवार को बेलहर क्षेत्र के बिना मान्यता के तीन स्कूलों की बीईओ ने जांच की। संचालक कोई पेपर नहीं दिखा पाए।
बीईओ ने तीनों विद्यालयों में छुट्टी करवाते हुए ताला बंद करा दिया। इन विद्यालय संचालकों को बगैर मान्यता के भविष्य में स्कूल न चलवाने की हिदायत भी दी।
बीईओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों की जांच की गई।
यूनिक स्टार एकेडमी रतनापार, चंद्रा एजुकेशनल एकेडमी मुंडेरी तथा आदर्श शिक्षा निकेतन भिटवा बाजार के संचालक विद्यालय संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। तीनों विद्यालयों पर उपस्थित बच्चों की छुट्टी करवा दी और ताला लगवा दिया।
संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि अगर बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन किया गया तो जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। किसी भी हाल में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। क्षेत्र के सभी अवैैैध तरीके से संचालित स्कूलों को बंद करवाया जाएगा।