गोरखपुर। सहजनवां थाने की पुलिस ने कालेसर के पास से बृहस्पतिवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से रिवाल्वर, कारतूस और लूट के 3300 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि बदमशों की पहचान सहजनवां के माही निवासी शिवकुमार, कालेसर निवासी अर्जुन और बोक्टा निवासी दयानंद यादव के रूप में हुई है। एसपी नार्थ ने बताया कि अर्जुन मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के हथरवा और दयानंद देवरिया के रुद्रपुर के भुसउल का रहने वाला है। एसपी नार्थ ने बताया कि 15 मई को सहजनवां में हुई लूट की घटना में तीनों शामिल थे।