फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी

Thu, 03 May 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएमओ ने सहजनवां और पिपरौली सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीकांत तिवारी ने बुधवार को पिपरौली और सहजनवां सीएचसी का निरीक्षण किया। पिपरौली सीएचसी में तैनात ब्लॉक एकाउंट मैनेजर अजय कुमार श्रीवास्तव, महिला कर्मचारी अर्चना यादव और सहजनवां सीएचसी पर वार्ड ब्वाय राजकुमार अनुपस्थिति थे। सीएमओ ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। सहजनवां पीएचसी पर बने जेएसवाई और ईटीसी वार्ड को दो मंजिला किए जाने के लिए अवर अभियंता से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन


पिपरौली सीएचसी पर मिनी पीआईसीयू बनना होना है। इसकी सामग्री भी मौके पर पहुंचाई जा चुकी है। अधीक्षक पद खाली होने की वजह से कुछ विलंब हो रहा है। सीएमओ ने जल्द ही यहां अधीक्षक की तैनाती का आश्वासन दिया है। सीएचसी सहजनवां सीएमओ को एक वार्ड ब्वाय को छोड़कर शेष सभी चिकित्साकर्मी मौजूद मिले। यहां स्वीकृत पद से अधिक वार्ड ब्वाय और उपचारिका पाए जाने पर उन्होंने अन्य पीएचसी और सीएचसी पर समायोजित किए जाने के लिए कहा। जेएसवाई और ईटीसी वार्ड का निरीक्षण के दौरान कहा कि बुखार पीड़ितों का समय पर जांच सुनिश्चित की जाए। हाईग्रेड के बुखार पीड़ितों को तत्काल ईटीसी में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें