फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज

Sun, 15 Oct 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक करते डीएम राजीव रौतेला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम राजीव रौतेला ने शनिवार की शाम आयोजित बैठक में सभी अफसरों को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कलेक्ट्रेट सभागार में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में डीएम ने कहा कि प्रेक्षक व्यवस्था, सांख्यिकी आंकड़ों के आदान-प्रदान एवं शिक ायतें दर्ज करने के लिए तैनात किए गए अधिकारी आयोग एवं प्रेक्षक के निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी कानून व्यवस्था, जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्तियां नगर निकायवार जोन/सेक्टर में विभाजन करते हुए यह ध्यान रखेंगे कि भौगोलिक दृष्टि से सटे वार्डों को एक ही सेक्टर-जोन में विभाजित किया जाए, जिससे निर्वाचन के समय भ्रमण करते समय सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि मतदान, मतगणना के लिए कर्मचारियों की सूची संबंधित विभागों से मंगा ली जाए। बताया कि नगर निगम के लिए ईवीएम तथा नगर पंचायतों में मतपत्र से वोटिंग होगी। उन्होंने प्रभारी अधिकारी यातायात से कहा कि वे मांग के अनुरूप शत प्रतिशत वाहनों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराएं। ईवीएम के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर का चयन कर उनको प्रशिक्षित किया जाए।

प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम से कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही कंट्रोल रूम की स्थापना हो जाए। बैठक में एडीएम (प्रशासन) प्रभुनाथ, एडीएम (फाइनेंस) डॉ. चंद्रभूषण, एडीएम (सिटी) रजनीश चंद्र, मुख्य कोषाधिकारी एनके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें