फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पडरौना रेलवे प्लेटफार्म पर रविवार की शाम करीब 7 बजे कप्तानगंज से थावे जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह खिरकिया का निवासी था। जीआरपी शव को कब्जे में ले लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज से थावे जा रही सवारी गाड़ी अभी पडरौना रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंच ही रही थी, तभी करीब 30 वर्ष का एक युवक उसकी चपेट में आ गया। इससे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी टीम भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। युवक काले रंग का जींस पैंट और चेक में शर्ट पहना हुआ था, उसके हाथ में लाल रंग का धागा बंधा हुआ था। युवक की जेब में मिले मोबाइल से उसके घरवालों का नंबर ढूंढकर जीआरपी ने सूचना दी। रात करीब साढ़े आठ बजे उसके परिवार के लोग पहुंचे और उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें