फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में गोरखपुर यूपी में दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर सफाई बेहतर हुई है। एक थर्ड पार्टी के सर्वे में उत्तर प्रदेश में लखनऊ जंक्शन को पहला और गोरखपुर को दूसरा स्थान मिला है। बिहार के स्टेशनों में छपरा को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। वहां पटना एक नंबर पर है। यह सर्वे भारत के ए एवं ए प्लस श्रेणी के स्टेशनों का किया गया है।
विज्ञापन

अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा ने स्वच्छता पखवाड़ा के आखिरी दिन महाप्रबंधक बैठक कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि भारत के ए एवं ए प्लस श्रेणी के 75 स्टेशनों में से पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ जंक्शन आल इंडिया में छठे स्थान पर रहा है। गोरखपुर जंक्शन को 12वां तथा छपरा जंक्शन को 36वां स्थान मिला। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक और ट्रेनों के टॉयलेट में अभी सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। स्वच्छता पखवाड़ा में पांच हजार यात्रियों ने इस तरह के सुझाव दिए हैं। रोजाना बीस से ज्यादा छोटी-बड़ी शिकायतें आई हैं, जिनका निराकरण कराया गया। उन्होंने बताया कि 16 से 31 अगस्त तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे में उन जगहों की भी सफाई की गई, जो अछूते रह जाते थे। पूरे पखवाड़े के दौरान 771 वरिष्ठ अधिकारियों ने 694 स्टेशनों का निरीक्षण किया। सफाई, खानपान की गुणवत्ता, ओवरचार्जिंग आदि की मानीटरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें