फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदुआ गांव की महिलाओं की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोहिया आवास के लिए मिठौरा ब्लाक के नदुआ गांव के लोगों की भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। ग्रामीणों ने कहा कि 17 जुलाई से ही भूख हड़ताल जारी है। लेकिन आज तक प्रशासन ने सुध नहीं ली। बीते दिनों भूख हड़ताल पर बैठे तीन लोगों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।
विज्ञापन

भूख हड़ताल कर रही महिलाओं ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करनी पड़ी। लोहिया आवास के लिए खाते में आए धन को वापस करा दिया गया। जबकि गांव के कुछ अपात्रों को आवास मिल गया है। भूख हड़ताल के समर्थन में भाकियू के जिला महासचिव नीरज कुमार मिश्र ने कहा कि पहले भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की हालत बिगड़ने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और महिलाएं भूख हड़ताल कर रही हैं लेकिन प्रशासन इनकी आवाज को दबाना चाह रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर चांद गुदी, कोइला, उर्मिला, अजोरा, जगदंबा, दुर्गावती के अलावा भाकियू के बाबूलाल, राजकिशोर, रमेश, चंद्रिका, नेवास, बालराम साहू, विक्रम चौहान, ओम प्रकाश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें