फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 28 बोरी यूरिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। पुलिस व कृषि विभाग की छापेमारी में एक घर से 28 बोरी यूरिया बरामद हुई है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चटियां टोला नरायनपुर निवासी विश्वनाथ पांडेय उर्फ विदुर पांडेय के घर मुखबिर की सूचना पर बीती रात ठूठीबारी कोतवाली पुलिस व कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान विश्वनाथ पांडेय उर्फ विदुर पांडेय के घर से 3 बोरी इफ्को, 21 बोरी उत्तम, 4बोरी चांद छाप यूरिया बरामद हुई। मकान मालिक खाद से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। जांच टीम ने रात को ही कमरे को सील कर दिया। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मोज्जमिल ने कहा कि कमरे को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें