फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस : अफसरों पर बरसे डीएम

विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्‍चे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
इंसेफेलाइटिस से बचाव कार्यों में लापरवाही पर डीएम राजीव रौतेला ने सीएमओ समेत कई अफसरों पर नाराजगी जताई। डीएम कैंप दफ्तर पर तीन घंटे से अधिक देर तक चली समीक्षा बैठक में डीएम ने सीएचसी, पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भी इंसेफेलाइटिस के इलाज और बचाव कार्य पर असंतोष जताया। उन्होंने तत्काल खामियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
डीएम ने एसडीएम के माध्यम से कई सीएचसी, पीएचसी की जांच कराई थी। इस दौरान कई डॉक्टरों समेत स्टाफ के अनुपस्थित मिलने के साथ ही मरीजों के इलाज की भी समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इसपर उन्होंने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए लापरवाही डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि सीएमओ खुद रोजाना सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण करें। बैठक में बीआरडी मेडिकल कालेज के प्राचार्य, सीएमओ, नगर निगम और शिक्षा समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


असाध्य रोग के लिए मिले एक करोड़
गोरखपुर। मेडिकल कालेज में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत भरी सूचना है। मेडिकल प्रशासन को असाध्य रोगों के मद में इलाज के लिए एक करोड़ रुपये मिले हैं। इस मद से लिवर, गुर्दा, कैंसर और इंसेफेलाइटिस के मरीजों का इलाज होगा।
विज्ञापन


काउंसलिंग में गुल हो गई बिजली
मेडिकल कॉलेज में चल रही नीट काउंसलिंग में बुधवार को बिजली कटने से अभ्यर्थी परेशान रहे। करीब एक घंटे काउंसलिंग रुकी रही। इसके अलावा सर्वर भी आधा घंटा ठप रहा। बुधवार को 340 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। गुरुवार को काउंसलिंग का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें