फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग ट्रेनिंग सेंटर का जीएम ने उद्घाटन किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने बुधवार को इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग के ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया और कहा कि इससे दुर्घटना रहित रेल संचालन में काफी मदद मिलेगी। रेल कर्मचारी सिगनल विफलता को शून्य करेंगे।
विज्ञापन

जीएम ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे का सिग्नल विभाग विकसित और आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर प्रशिक्षुओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने में सक्षम होगा। पूर्वोत्तर रेलवे पर विकसित यह प्रशिक्षण संस्थान अन्य रेलों के लिए अनुकरणीय होगा। उन्होंने विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग के लिए इसी प्रकार का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने प्रशिक्षण संस्थान के स्थापना एवं अनुरक्षण तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर आदित्य कुमार, एसएल वर्मा, आदित्य कुमार और सिगनल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें