फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा में फूड पार्क समेत कई पार्क की सौगात जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को फूड पार्क समेत पांच पार्कों की सौगात जल्द मिलेगी। प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीईओ हर्षिता माथुर ने सेक्टर 15 में बन रहे फूड पार्क को अगस्त तक तथा सेक्टर पांच में बन रहे पांच पार्कों का निर्माण अक्टूबर तक पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

दोपहर 11.30 से करीब एक घंटे तक चली इस बैठक के दौरान सीईओ ने सभी कामों की बिंदुवार समीक्षा करने के साथ ही उसे पूरा करने की मियाद भी तय कर दी। हिदायत दी कि समय से काम पूरा न हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान सेक्टर सात, नौ और 11 में मास्टर ड्रेन के निर्माण को लेकर अफसरों ने बताया कि ग्राम बड़गहन में पांच सौ मीटर तक का निर्माण रुका हुआ है। सीईओ के वजह पूछने पर बताया गया कि 2014 में कोर्ट से स्टे होने से काम लटका पड़ा है। इसपर उन्होंने विधि अधिकारी की मदद से स्टे खारिज करने को लेकर प्रयास तेज करने को कहा। सेक्टर 22 में ट्रांसपोर्टनगर में चल रहे पार्क के काम में भी उन्होंने तेजी लाने को कहा। इसी तरह ट्रांसपोर्टनगर का गेट अक्टूबर 2017 तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया। इसी तरह कार्यदायी संस्था लघु निर्माण निगम कानपुर द्वारा सहजनवां आवासीय योजना के विस्तारीकरण तथा आवासीय योजना को भी सीईओ ने इस महीने पूरा करने लेने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस, एक्सईएन जल निगम, आरईएस के सहायक अभियंता, गीडा के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें