गोरखपुर। आकाश गुप्ता के आलराउंड प्रदर्शन (पांच विकेट और 33 रनों की नाबाद पारी) की बदौलत रविवार को डॉक्टर्स स्पोर्ट्स क्लब ने स्मार्ट व्हील क्लब को 8 विकेट से हरा दिया। सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए आतिफ कॉरपोरेट लीग में टॉस जीतकर डॉक्टर्स क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्मार्ट व्हील ने राकेश के 37 और अभिषेक के 20 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 107 रनों का टारगेट निर्धारित किया। डॉक्टर्सक्लब के आकाश ने पांच, संतोष और राजेश को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स क्लब की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से आकाश ने 33 और संतोष ने 31 रन बनाए। र्स्माट व्हील की तरफ से गेंदबाजी में अमरजीत और दिनेश को एक-एक विकेट मिला। मैच में आलराउंड प्रदर्शन के लिए आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।