फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेंटेनेंस को आने वाली ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
अब रेल कारखाना में मेंटेनेंस के लिए आने वाली सभी कोच में बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे। अब तक 667 कोच में लगाए भी जा चुके हैं जबकि 120 कोच में वाशिंग पिट में बायो टॉयलेट लगा दिए गए हैं।
रेलवे ट्रैक पर मल-मूत्र गिरने से गंदगी बनी रहती है। इससे वातावरण भी दूषित होता है। यात्रियों के साथ ही रेल कर्मचारियों के लिए यह घातक भी है। इसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की बोगियों में बायो टॉयलेट लगाना शुरू किया है। अभी तक लक्ष्य के मुताबिक कारखाना और वाशिंग पिट में बायो टॉयलेट लगाए गए हैं। लेकिन अब यांत्रिक कारखाना में मेंटेनेंस के लिए आने वाली सभी कोच में बायो टॉयलेट लगाकर ही बाहर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल कोच में भी बायो टॉयलेट
अभी तक एसी और स्लीपर कोच में ही बायो टॉयलेट लगाए जाते थे लेकिन अब जनरल कोच में भी बायो टॉयलेट लगाए जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक 30 कोच में लगाए जा चुके हैं।

ओखा एक्सप्रेस के सभी कोच में बायो टॉयलेट
रेलवे स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने वाली ओखा एक्सप्रेस के सभी कोच में बायो टॉयलेट लगाए गए हैं। यह ट्रेन गुजरात तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें