फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश नकदीकरण की तरफ बढ़े कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों की लंबित 300 दिन के अवकाश नकदीकरण की मांग मंजिल की ओर एक और कदम बढ़ गई है। हाल ही में शासन की ओर से रिटायर्ड कर्मचारियों की सूची, भुगतान से होने वाले वित्तीय भार एवं स्रोत से जुड़ी मांगी गई जानकारी को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ और यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ की ओर से संयुक्त्त रूप से मुहैया करा दी है। इससे कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण का लाभ जल्द मिलने की उम्मीदें बढ़ गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि शासन को जानकारी मुहैया कराने से कर्मचारियों में जल्द भुगतान को लेकर सकारात्मक माहौल बनना शुरू हो गया है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि शासन की ओर से मांगी गई जानकारी छह जुलाई को उन्हें भेज दी गई है। उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, महामंत्री सुधा विश्वबिंदु, संयुक्त मंत्री हरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, बीरबली प्रसाद, कृष्ण मूरत शुक्ला, राजेश कुमार गौड़, रमेंद्र प्रताप सिंह, रामप्यारे यादव, संतोष सिंह, निर्भय नारायण सिंह ने आभार ज्ञापित कर कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें