फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को तरसे शेषपुर इलाके के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पानी की सप्लाई न होने से नाराज शेषपुर के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इसमें सुधार नहीं किया गया तो नगर निगम में धरना-प्रदर्शन किया गया।
नगर निगम के जलकल विभाग की लापरवाही की वजह से बसंतपुर, शेषपुर आदि वार्ड के लोग पिछले तीन दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों को स्नान ध्यान तो दूर खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। इन क्षेत्र के लोगों ने पार्षद से लेकर नगर आयुक्त और मेयर तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी इस मामले में उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। पिछले 72 घंटे में बमुश्किल घंटे दो घंटे की पानी की सप्लाई हो सकी है। आसपास लगे हुए इंडिया मार्क 2 हैंडपंप भी खराब हैं। इसकी वजह से और परेशानी हो रही है। पानी की सप्लाई न होने से नाराज महिलाओं और बच्चों ने बाल्टी लेकर गीताप्रेस रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना बनाना तक मुश्किल
- पिछले तीन दिनों से पानी की दिक्कत हो रही है। खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है। पार्षद के अलावा निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई है।
शीला देवी, निवासी, गीताप्रेस रोड

सप्लाई नहीं और हैंडपंप भी खराब
- नगर निगम की वजह से लोग काफी परेशान हैं। टैक्स तो पूरा लेते हैं, लेकिन सुविधा देने के नाम पर बस हवाई बातें करते हैं। तीन दिन से पानी को तरस रहे हैं।
आनंद शाह, निवासी, गीताप्रेस रोड


- पानी की किल्लत को देखते हुए नगर आयुक्त के अलावा जलकल महाप्रबंधक से टैंकर लगाने का भी निवेदन किया था, लेकिन किसी ने इस संबंध में बात नहीं सुनी। लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
संजीव सिंह, पार्षद, शेषपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें