अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
बीएसएनएल ने शहरवासियों को 4जी नेटवर्क देने की तैयारी पूरी कर ली है। बीएसएनएल ने प्रक्रिया के तहत टेंडर भी पास कर दिया है। दिल्ली की फर्म को 4जी के संसाधन लगाने हैं। अभी तक बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 3जी सेवा ही दे पा रही थी।
बीएसएनएल (भारतीय दूरसंचार सेवा लिमिटेड) के उपभोक्ता अन्य निजी कंपनियों की तुलना में नेटवर्क के मामले में पीछे चल रहे हैं। सभी निजी कंपनियां 4जी नेटवर्क से साथ बाजार में हैं। इसी वजह से पिछले कुछ दिनों में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में भी कमी आई है। बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क सेवा देनी वाली फर्म जेड टीई फर्म से करार हो गया है। इसके लिए फर्म को भुगतान भी कर दिया गया है। हालांकि यह प्रक्रिया बीएसएनएल द्वारा एक साल पहले ही शुरू कर दी गई थी। विभागीय लेट लतीफी की वजह से इसे लागू करने में समय लगा।
4जी नेटवर्क के रेंज होता है 100 मीटर
नेटवर्क के तहत आने वाला इक्यूपमेंट डाटा नेटवर्क बढ़ने के साथ उसके रेंज में कमी आती जाती है। 2जी से 3जी होने पर नेटवर्क का रेंज घटता जाता है। डाटा सर्कुलेशन नेटवर्क के डिजाइन नेटवर्क पर निर्भर करता है। 4जी का रेंज 100 मीटर के दायरे में होता है। एक समय में ही एक नेटवर्क के टावर की रेंज में क्षमता से ज्यादा उपभोक्ताओं के आ जाने से ही नेटवर्क में दिक्कतें होती है। बीएसएनएल एस टावर की झमता को भी बढ़ाने की योजना बना रही है।
एक साल से ही बीएसएनएल नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी थी। इसके लिए प्रपोजल भी भेज दिया गया था। अब सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कुछ दिनों में 4जी नेटवर्क का उपकरण आ जाएगा। इसके बाद बीएसएनएल भी 4जी नेटवर्क से साथ बाजार में होगी।
- जीएम त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएनएल