फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा मोड़ने की योजना का राप्ती में उतरकर विरोध

Thu, 18 Apr 2019 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
ग्रामीणों ने राप्ती नदी में उतर कर जल सत्याग्रह करने का संदेश दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कसिहार। राप्ती नदी की धारा मोड़ने की योजना के खिलाफ ग्रामीणों ने कमर कस ली है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने करजहीं में नदी की धारा में खड़े होकर जल सत्याग्रह करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अइमा, करजहीं, कतरारी, नवापार गांव के लोगों ने पिछले दिनों नदी बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया था। जिसे आमी नदी बचाओ मंच के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह व पूर्वांचल नदी मंच के आलोक शुक्ला व मनोज कुमार सिंह ने समर्थन दिया था। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में आज सैकड़ों ग्रामीणों ने राप्ती नदी में उतर कर जल सत्याग्रह करने का संदेश दिया।

पूर्व प्रधान ने बताया कि 23 अप्रैल को जल पुरुष के नाम से विख्यात राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में महापंचायत होगी, जिसके बाद सरकार की इस योजना के खिलाफ सड़क पर उतर कर तहसील व जिला मुख्यालय और मुख्यमंत्री के घेराव का कार्यक्रम तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार लोकतंत्र के लिए मतदान करने को प्रेरित करती है किंतु इस विनाशकारी योजना पर यदि पुनर्विचार नहीं करती है तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन


इस दौरान मारकंडेय शुक्ला, अष्टभुजा शुक्ल, अरुण शुक्ला, रमेश शुक्ला, मंगल यादव, लालजी यादव, राजेश सिंह, अनिल यादव, गंगासागर, गब्बर, बेचन, झीनक, प्रेमनाथ, शुभम शुक्ल, रमई पासवान, पूर्व प्रधान माधव पासवान, गंगा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें