फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर के रथ बरसे फूल, झूमे श्रद्धालु

Thu, 18 Apr 2019 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
महापौर सीताराम जायसवाल, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय और अध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने रथ खींच कर रथ यात्रा की शुरुआत की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। भगवान महावीर की जयंती पर जैन धर्म के अनुयायिायों की ओर से बुधवार को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य यात्रा में एक तरफ भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत का संदेश देता ध्वज, सुसज्जित घोड़े, भगवान महावीर का संदेश लिखे बैनर आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं सेवक के रूप में धोती और दुपट्टा धारण किए जैन समाज के लोग रास्ते भर चंवर डोला रहे थे। भजनों के बीच जगह-जगह रथ यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। सरस्वती विद्या मंदिर और मैना देवी स्कूल के बच्चे, भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति पर झूमते हुए जैन समाज की महिलाएं और पुरुष यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन


आरती के बाद महापौर सीताराम जायसवाल, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय और अध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने रथ खींच कर रथ यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा जैन मंदिर से निकल कर आर्यनगर, बक्शीपुर, टाउनहाल, गोलघर, भगवान महावीर मार्ग होते हुए मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान रास्ते में आर्यनगर चौक, अग्रवाल भवन पर ट्रस्ट द्वारा बक्शीपुर, जुबली चौक, टाउनहाल, गोलघर, विजय चौराहा पर पुष्पवर्षा व आरती कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं को मिष्ठान और शीतल जल उपलब्ध कराया गया। यात्रा मंदिर पहुंचने पर 108 रजत कलशों द्वारा भगवान महावीर का महाभिषेक हुआ। इसके बाद जन्म समय की आरती एवं सहभोज का आयोजन हुआ ।

इस मौके पर मंत्री ज्ञानेंद्र जैन, पुष्कर जैन, रवींद्र जैन, सुधीर जैन, संगीता जैन, पुनीत जैन, विनय जैन, धनेंद्र जैन, मनीष जैन, पुखराज जैन, राजीव रंजन अग्रवाल, विकास जालान, अनूप किशोर अग्रवाल, शिवजी सिंह, इंदु जैन, संध्या जैन, शिवांगी जैन, अल्पना जैन, शिखा जैन, कामिनी जैन, सौम्या जैन, दिव्या जैन, रिंकी जैन, वर्तिका जैन, शक्ति जैन, बबिता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें